यूपी में बारिश: और ओलावृष्टि के लिए अलर्ट जारी, जानें दिल्ली और राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 मई को बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज का मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में मौसम सामान्य रहेगा।

IMD Weather Forecast: उत्तर भारत के अलग अलग भागों में बीते दिनों खूब बारिश देखने को मिली लेकिन राजधानी दिल्ली में बारिश अब खत्म हो चुकी है और एक बार फिर गर्मी आपको तकलीफ देने वाला है। वहीं यूपी में बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 मई को बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज का मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं अगले 2 दिनों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। वहीं इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की संभावना है। राज्य में आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार से राज्य के कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। वहीं शुक्रवार के दिन तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। वहीं जयपुर में आज तापमान 24-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाली है। वहीं कई स्थानों पर बारिश की संभावना। साथ ही बिजले गिरने की संभावना है। इस कारण येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राज्य में 7 मई के दिन मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 8, 9 मई के दौरान अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में शनिवार के दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। एक से दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 7 मई से मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा। 11 मई तक यह शुष्क ही बना रहेगा। इसकी वजह से तापमान में सुधार होगा और गर्मी बढ़ने लगेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts