रिया चक्रवर्ती के खर्चों के बारे में जानकर एक बार भड़क गए

सुशांत सिंह राजपूत केस में रोज नई जानकारी सामने आ रही है। अब हाल ही में सुशांत के फार्महाउस मैनेजर ने एक्टर और रिया को लेकर एक अहम जानकारी दी है। सुशांत के फार्महाउस मैनेजर ने हाल ही में रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए कहा, ‘सुशांत के पूर्व असिस्टेंट रजत मेवाती ने मुझे बताया था कि रिया सारे खर्चे देखती थीं और सुशांत के अकाउंट से पैसे निकालती थीं।’

उन्होंने यह भी बताया कि एक बार तो रिया के खर्चों के बारे में जानकर सुशांत काफी नाराज हो गए थे। मैनेजर ने कहा, ‘रजत ने मुझे बताया था कि रिया पार्टी करती थीं और सुशांत सो रहे होते थे। जब भी मैं शौविक को देखता था तो वह स्मोक कर रहे होते थे या नशे में रहते थे। श्रुति मोदी ने साल 2019 में जुलाई के महीने से आना शुरू किया था। रिया के आने के बाद से उनके आईलैंड जाने की ट्रिप्स बढ़ते गए।। रिया ही सुशांत के सभी खर्चों को हैंडल करती थीं। जब एक दिन सुशांत को अपने अकाउंट से रिया द्वारा किए गए खर्चों के बारे में जानकारी मिली तो वह काफी भड़क गए थे।’

सुशांत का नोट वायरल

हाल ही में सुशांत के हाथ से लिखा एक नोट बरामद हुआ है, जो कि साल 2018 का है। इसमें उन्होंने लिखा है कि स्मोकिंग नहीं करेंगे, कृति के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।

इंडिया टुडे के अनुसार, यह नोट सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस से बरामद किया गया है। अप्रैल 2018 डेट की एक शेट पर सुशांत ने अपनी दिनचर्या के बारे में लिखा हुआ था। लिखा था कि वह सुबह ढाई बजे उठना चाहते हैं, चाय पीना चाहते हैं। नहाकर, टेनिस खेलना चाहते हैं, आर्चरी सीखना चाहते हैं। स्मोकिंग बंद करना चाहते हैं और केदारनाथ की स्क्रिप्ट पढ़ना चाहते हैं। इसके अलावा कृति संग टाइम स्पेंड करना चाहते हैं।

वहीं दूसरे नोट में सुशांत ने खुशी, सपने और फिजिक्स के बारे में लिखा।

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts