कोरोना वायरस: घर का पंखा साफ कर रहे हैं विक्की कौशल

कोरोना वायरस की वजह से देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है, जिसके चलते लोग घरों में बंद हैं।

कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर सेलेब्रिटीज घर के अंदर रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सभी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहे हैं और फैंस का मनोरंजन भी कर रहे हैं। ‘उरी’ फेम विक्की कौशल ने एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो घर में पंखा साफ करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाने को नए अंदाज में गाया है।

https://www.instagram.com/p/B-hMvecp44K/?utm_source=ig_embed

इस वीडियो में देख सकते हैं कि विक्की बिना स्टूल या किसी टेबल पर चढ़े पंखा साफ कर रहे हैं। वो गाना भी गाते हैं, ‘जिसका बेटा लंबा उसका भी बड़ा नाम है, पंखा साफ करा लो, स्टूल का क्या काम है…।’ विक्की का ये मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। विक्की ने कैप्शन में लिखा है, ‘सोचा.. आज अपने फैंस से मुखातिब हुआ जाए…।

बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है, जिसके चलते सभी से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts