हाथ या पैरों की उंगलियाँ चटकाने से क्या होता है?

अक्सर लोगो को अंगुलिया चटकाते हुए देखा जाता है। बहुत लोग तो सुबह सो उठ कर ही अंगुली चटकाने लगते है। कुछ लोग काफी समय तक कंप्यूटर या मोबाइल पे काम करते -करते जब भी समय मिलता है अपनी अंगुली चटकाते हुए और अंगड़ाइयां लेते देखे जाते है। ऐसा करने से उनको अच्छा महसूस होता है। क्योंकि उनको ये पता नही होता कि ऐसा करने से कोई नुकसान भी हो सकता है। डाक्टर का मानना है कि अंगुली नही चटकाना चाहिए क्योंकि इसके कई सारे नुकसान होते है।

अंगुली चटकाने से नुकसान क्या है आइये जानते है-

दरअसल होता ये है कि मनुष्य के शरीर मे जितने भी जोड़ होते है वहां एक प्रकार का तरल भरा होता है जिसे साइनोबियाल फ्लूड कहा जाता है जो एक ग्रीस के तरह कार्य करता है ।और हड्डियों को रगड़ से बचाता है। लेकिन बार- बार अंगुली चटकाने से ये फ्लूड कम होने लगता है जिससे गठिया नामक बीमारी की संभावना बढ़ जाती है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts