सुबह उठकर कर लें यह एक काम, हार्ट की बीमारियां नहीं फटकेंगी आसपास; दिल की सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त

रोजाना आधे घंटे की वॉक आपको फिट और हेल्दी रख सकती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं एक दिन में कितना स्टेप चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर के सभी अंगों में रक्त पहुंचाता है और उन्हें जीवित रखने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करता है। स्वस्थ जीवन के लिए दिल का स्वस्थ रहना आवश्यक है। अगर आप अपनी फिटनेस का ध्यान नहीं देते हैं तो ये आपकी दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। हमारी खराब जीवनशैली, खानपान और व्यायाम की कमी दिल को कई बीमारियों का खतरा पैदा कर सकती है। ज़रूरी नहीं है कि अपने आप को फिट और एक्टिव रखने के लिए आप जिम ही जाएँ। दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप बिजी शेड्यूल से कुछ समय निकालकर आप सुबह के समय आधा घंटा भी वॉक भी करें तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता हैए और शुगर भी नियंत्रित करने में मदद करता है। रोजाना आधे घंटे की वॉक आपको फिट और हेल्दी रख सकती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं एक दिन में कितना स्टेप चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

दिल की सेहत के लिए कितने कदम चलें?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वयस्कों को हर दिन कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि या 75 मिनट उच्च तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। डॉक्टर्स की मानें तो रोजाना 10 हजार कदम चलना चाहिए। कम से कम आप 8 हज़ार के ऊपर स्टेप्स तो ज़रू चलें।दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम बहुत महत्वपूर्ण है। हर दिन 10,000 कदम चलने का लक्ष्य रखें और अपनी जीवनशैली में कुछ आसान बदलाव करके इसे प्राप्त करें।

10,000 कदम कैसे पूरे करें?

  • लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां लें।
  • घर के कामों को खुद करें, जैसे कि झाड़ू लगाना, बर्तन धोना, या खरीदारी करना।
  • अपनी कार का इस्तेमाल कम करें और पैदल चलें या साइकिल चलाएं।
  • लंच ब्रेक के दौरान टहलने जाएं।
  • परिवार और दोस्तों के साथ टहलने या पार्क में जाने की योजना बनाएं।
  • अपने पालतू जानवरों को टहलाने के लिए जाएं।

दिल की सेहत के लिए 10,000 कदम चलने के फायदे:

  • दिल को मजबूत बनाता है।
  • रक्तचाप को कम करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है।
  • रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है।
  • वजन घटाने में मदद करता है।
  • तनाव को कम करता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है।
  • नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts