जब मिल बैठेंगे तीन यार, गूंजेगी तिहाड़ की दीवार; ठग से रिश्ते पर संबित का AAP पर तंज

आम आदमी पार्टी ठग पार्टी बन गई है। ठग के घर में ठगी हुई है। टीम केजरीवाल भ्रष्टाचार में अव्वल है। संबित पात्रा ने कहा कि आप ने ठग के घर में महाठगी की है। संबित पात्रा ने तंज भी कसा है।

जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से प्रोटेक्शन मनी वसूलने का आरोप लगने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आप के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि सत्येंद्र जैन सुकेश चंद्रशेखर के दोस्त हैं। संबित पात्रा ने कहा कि आप ने उगाहीबाज से उगाही कर ली है। संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ठग पार्टी बन गई है। ठग के घर में ठगी हुई है। टीम केजरीवाल भ्रष्टाचार में अव्वल है। संबित पात्रा ने कहा कि आप ने ठग के घर में महाठगी की है। संबित पात्रा ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने सुकेश से 10 करोड़ रुपये की ठगी की है। संबित का आरोप है कि हर महीने 2 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी ले रही थी। संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जब मिल बैठेंगे तीन यार, गूंजेगी तिहाड़ की दीवार…भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार। संबित पात्रा ने कहा ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ ठगी की गई और उसको राज्यसभा भेजने का लालच दिया गया है। इससे पहले  संबित पात्रा ने ट्वीट कर दावा किया कि आम आदमी पार्टी को सुकेश चंद्र शेखर ने पैसे दिए हैं।  उन्होंने कहा कि पार्टी को भी करीब 50 करोड़ का भुगतान किया गया है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि AAP को कट्टर भ्रष्ट पार्टी कहा जाए।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts