नाइजीरिया में बोको हराम ने कई लोगों को उतारा मौत के घाट

उत्तरी नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम ने कई बेगुनाह लोगों की हत्या कर दी और बड़ी संख्या में लोगों को अगवा कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार (24 दिसंबर) को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने पत्रकारों को बताया कि हत्या और अपहरण की वारदातें योबे और बोर्नो राज्यों को जोड़ने वाले दमातुरू-बीयू मार्ग पर सोमवार (23 दिसंबर) को हुईं। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

संयुक्त राष्ट्र और मानवीय अभियानों में उसके सहयोगियों ने हिंसा की घटनाओं की निंदा की और नाइजीरियाई अधिकारियों से ऐसी घटनाओं को रोकने तथा नागरिकों की रक्षा करने के लिए हरसंभव कदम उठाने की अपील की है। बोर्नो से ही करीब एक दशक पहले बोको हराम की शुरुआत हुई थी और यहां बोको हराम ने सबसे घातक हमले किए हैं।

दुजारिक ने कहा कि तब से लेकर अभी तक 36,000 से अधिक लोग संघर्ष में मारे गए हैं, जिनमें से आधे नागरिक थे। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने नागरिकों की हत्या और उनके अपहरण को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

साथ ही दोषियों को न्याय के दायरे में लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और नाइजीरिया के लोगों तथा सरकार के साथ एकजुटता से खड़े होने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts