अमिताभ बच्चन ने अपनी कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट को बताया फर्जी

मुंबईः कोरोना वायरस का कहर देशभर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड जगत के लोग भी इससे अछूते नहीं हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चने के कोरोना निगेटिव आने की खबरें सुबह से चल रही थीं, लेकिन ऐसी खबरों को उन्होंने फर्जी करार दिया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह अभी कोरोना निगेटिव नहीं पॉजिटिव हैं। वह इन दिनों एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान उन्होंने झूठी खबर के लिए मीडिया को गैर जिम्मेदार बताया है। बता दें कि वेटरन ऐक्टर को 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अमिताभ बच्चन के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन को कोरोना के लक्षणों के चलते पहले होम क्वॉरंटीन किया गया। लेकिन बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया। बच्चन फैमिली में सिर्फ जया बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था।

फैंस के संपर्क में हैं अमिताभ बच्चन 

अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस के संपर्क में हैं। वह आए दिन अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हैं। दरअसल, बिग के चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts