चुनाव वाले राज्यों के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश और गजेंद्र शेखावत को पंजाब की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी, विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों के चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। भाजपा के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को दिया है। धर्मेंद्र प्रधान यूपी के चुनाव प्रभारी होंगे। गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी, विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए राज्य में कई संगठन प्रभारी नियुक्त किए हैं। संजय भाटिया को वेस्टर्न यूपी, वाय. सत्या ठाकुर को अवध, संजीव चौरसिया को बृज, सुधीर गुप्ता को कानपुर, सुनील ओझा को काशी का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हिंदी भाषी राज्य उत्तराखंड के लिए प्रल्हाद जोशी को प्रभारी बनाया गया है। प्रल्हाद जोशी केंद्र सरकार में कोयला और खान मंत्री हैं। उत्तराखंड में बंगाल से सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह सह प्रभारियों को रूप में उनका सहयोग करेंगे।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts