विदेश में कोरोना: ब्रिटेन में एक दिन में 115 ने जान गंवाई

दिल्ली. दुनिया के 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। 23,588 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 लाख 19 हजार 599 संक्रमित हैं। 1 लाख 23 हजार 296 मरीज ठीक भी हुए। इटली के करीब 6 करोड़ लोग घरों में बंद हैं। मॉस्को में किराने की दुकान और फार्मेसी के अलावा अन्य दुकानों को बंद कर दिया गया है। स्पेन में मौतों का आंकड़ा 4000 के पार हो गया है। वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस का एक स्टाफर संक्रमित पाया गया है। न्यूयॉर्क में 40 हजार रिटायर्ड हेल्थ वर्कर्स को तैनात किया गया है।

ब्रिटेन: ब्रिटेन की नेशनल पब्लिक हेल्थ एजेंसी के मुताबिक, बुधवार से गुरुवार रात के बीच देश में संक्रमण से 115 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन में अब तक 578 संक्रमित जान गंवा चुके हैं। यहां गुरुवार रात तक कुल 11,658 मामले सामने आए। शुक्रवार को ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार कुछ सख्त कदमों का ऐलान कर सकती है।

न्यूयॉर्क : 40 हजार रिटायर्ड हेल्थ वर्कर तैनात
न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रू कुमो ने गुरुवार को बताया कि शहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 40 हजार रिटायर्ड मेडिकल वर्कर्स की सेवाएं ली जा रही हैं। अमेरिकी नौसेना के दो मेडिकल शिप शुक्रवार को न्यूयॉर्क पहुंच रहे हैं। अब ये भी हेल्ड डिपार्टमेंट की मदद करेंगे। इन दोनों शिप्स को दुनिया के सबसे आधुनिक अस्पताल कहा जाता है। लेकिन, अब तक इनका इस्तेमाल सिर्फ अमेरिकी नेवी करती आई है।

वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या गुरुवार को पांच लाख के पास पहुंच गई। इस बीच 33 लाख अमेरिकियों ने एक सप्ताह के अंदर बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। इससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का पता लगता है।

इस बीमारी के कारण यूरोप और न्यूयॉर्क की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी हैं। अमेरिका में कारोबारियों,अस्पतालों और सामान्य नागरिकों की मदद करने के लिए अभूतपूर्व 2,200 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज को मंजूरी दी गयी है। इस योजना में हर वयस्क को 1,200 डॉलर और बच्चे को 500 डॉलर दिए जाएंगे।

दुनिया भर में कम से कम 2.8 अरब लोग यानी धरती की एक तिहाई से अधिक आबादी पर लॉकडाउन की वजह से यात्रा करने पर रोक लगी हुई है। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस के खिलाफ लड़ाई में कीमती समय बर्बाद करने के लिए दुनिया के नेताओं को फटकार लगाई और कहा कि हमने पहले मौके को गंवा दिया और अब यह दूसरा अवसर है जिसे नहीं गंवाना चाहिए। इस बीमारी के कारण 22,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देशसंक्रमणमौत
चीन81,2853,287
इटली74,3867,503
अमेरिका68,4891,032
स्पेन49,5153,647
जर्मनी37,323206
ईरान27,0172077
फ्रांस25,2331,331
स्विट्जरलैंड10,897153
ब्रिटेन9,529465
दक्षिण कोरिया9,241131

भारतीय मूल के मशहूर शेफ फ्लॉयड नहीं रहे

भारतीय मूल के मशहूर शेफ फ्लॉयड कार्डोज का 18 मार्च को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में कोरोना टेस्ट किया गया था। उनका रिजल्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद से 59 साल के फ्लॉयड का न्यूजर्सी में इलाज चल रहा था। उनकी कंपनी हंगर इंक ने एक बयान में कहा, “बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि शेफ फ्लॉयड कार्डोज का 25 मार्च को निधन हो गया है। वे अपने परिवार में मां बेरिल, पत्नी बरखा और दो बेटों जस्टिस और पीटर को छोड़ गए हैं।”

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts