मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का निधन

पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। खबरों की मानें तो एक सप्ताह पहले वह किडनी की दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां उनका सफल ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसी दौरान वो कोरोना की चपेट में आ गए। इसके कारण उनकी मौत हो गई। सरदूल सिकंदर ने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। सरदूल सिकंदर के दो बेटे आलाप और सारंग सिकंदर हैं। दोनों गायकी के क्षेत्र में हैं। 

सिंगर की मौत की खबर से उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर छा गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजली देते हुए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजली देते हुए अपना दुख जाहिर किया है। पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ट्वीट करते हुए लिखा कि लीजेंडरी सिंगर सरदूल सिकंदर के निधन की खबर जानकार दुख हुआ। वो कोरोना से इलाज करा रहे थे। आज पंजाबी म्यूजिक की दुनिया जैसे गरीब हो गई है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

पंजाबी गायक एवं गीतकर हैप्पी रायकोटी ने फेेसबुक पर सरदूल की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ओए मालका, एह की कहर कमाया। गायिका मिस पूजा ने सरदूल सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि उस्ताद सरदूल सिकंदर हमें छोड़कर चले गए। परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दे। रेस्ट इन पीस गुरुजी।

सरदूल सिकंदर को बचपन से ही गाने का शौक था। 1980 के दशक में सरदूल ने अपनी पहली अलबम ‘रोडवेज दी लारी’ निकाली थी जिसे काफी पसंद किया गया। गाने के साथ ही उन्हें एक्टिंग करने का भी शौक था। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘ जग्गा डाकू’ में काम किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को देखकर सभी उनकी तारीफ की। इसके बाद वह कई और पंजाबी फिल्मों में का किया। हालांकि उनका नाम संगीत की दुनिया में ज्यादा हुई। उन्होंने पंजाबी म्यूजिक का नाम देश और दुनिया में रौशन किया।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts