हड्डियो अथवा जोड़ों में होने वाले दर्द-छुटकारा कैसे पाया जा सकता है ?

हड्डियों और जोड़ो में दर्द कई कारणों की वजह से हो सकता है इसका एक बड़ा कारण है बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कमज़ोरी होना। बढ़ती उम्र के साथ इंसान का शरीर जवाब देने लगता है और कई तरह के रोगों को दावत मिलने लगती है। आजकल के बदलते खानपान और जीवनशैली के कारण भी जोड़ो में दर्द की समस्या उत्पन्न हो रही है। हड्डियों और जोड़ो में दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का प्रयोग कर सकते हैं।

  • अगर आपके जोड़ों में सूजन या दर्द जैसी समस्या है तो आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आधी बाल्टी गर्म पानी में 2 चम्मच सेंधा नमक डाल दें। उसके बाद अपने दोनों पैरों को बाल्टी में रख लें। ध्यान रहें पानी ज़्यादा गर्म ना हो। आप ऐसा 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।
  • हड्डियों और जोड़ों में लगातार दर्द को कम करने के लिए आप सुबह शाम व्यायाम कर सकते हैं।
  • ज़्यादा देर तक सोने की आदत से बचें इससें हड्डियां अकड़ जाती हैं।
  • रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोएं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

ऊपर बताए गए घरेलू उपायों को अपनाएं और हड्डियों और जोड़ों के दर्द से मुक्ति पा लें।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts