आंखों की रोशनी बढ़ाने का क्या उपाय है? “आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप स्वयं जो कर सकते हैं” आँखों के लिए स्वस्थ आहार

एक संतुलित आहार जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और स्वस्थ वसा के साथ खनिज, विटामिन और फाइबर होते हैं, यह आंखों के लिए भी उतना ही लाभदयक है जितना शरीर के बाकी हिस्सों के लिए।

यहां आपको यह समझना चाहिए कि कुछ लोगों में आंतों से कुछ खाद्य पदार्थों का खराब अवशोषण होता है जबकि कुछ अन्य को कुछ आहार घटकों से एलर्जी हो सकती है।

एक अच्छा आहार जो व्यक्ति के चयापचय( मेटाबॉलिज्म) की स्थिति को ध्यान में रखता है और पर्याप्त पोषण प्रदान करता है, उस व्यक्ति के लिए एक स्वस्थ, संतुलित आहार है।

लेकिन हमारी आँखें इस मायने में अलग हैं कि उन्हें एक बहुत ही अनूठा कार्य करना है। हमें देखने के लिए सक्षम करने के लिए, उन्हें कुछ विशेष सब्सट्रेट या कच्चे पदार्थों की निरंतर आपूर्ति और नाजुक ऊतकों को ऑक्सीडेटिव तनाव के हानिकारक प्रभावों से बचाने की आवश्यकता होती है।

स्वस्थ आंखों के लिए आपका आहार निम्न तत्वों से समृद्ध होना चाहिए:

1. कैरोटेनॉयड्स – Zeaxanthin और ल्यूटिन, रेटिना में अधिक केंद्रित होते हैं और एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं। यह हानिकारक प्रकाश तरंग दैर्ध्य को फ़िल्टर करते हैं। कैरोटीनॉयड से भरपूर सब्जियां और फल हैं:

Kale – एक wonder food के रूप में काफी popular हो रहा है, लेकिन भारत में मिलना मुश्किल है।

*पालक, संतरे,शलजम, पपीता,Collards, blueberries, avocado , ओकरा,ब्रोकोली, गाजर, मक्का, आड़ू, Lettuce, ख़रबूज़े मटर,बीन्स,शिमला मिर्च, खीरा, जैतून,टमाटर,आम इत्यादि भी carotenoids के अच्छे sources हैं

 

२. ओमेगा -3 फैटी एसिड

यह दृष्टि के लिए लाभदयक हैं।मछली एक उत्कृष्ट ओमेगा 3FA समृद्ध भोजन है।

३.सीरम होमोसिस्टीन स्तर को कम करने वाले खाद्य पदार्थ* :

होमोसिस्टीन एक एमिनो एसिड है जो मेथियोनीन संश्लेषण के दौरान एक मध्यवर्ती के रूप में बनता है। हृदय रोग, thrombosis , pulmonary embolism, retinal vein occlusion के मरीजों में इसकी मात्रा बढ़ी हुई पाई जाती है।

*विटामिन बी 6, बी 12 और फोलेट* की यहां भूमिका है। वे शरीर में होमोसिस्टीन के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

४.Zinc: यह प्रतिरक्षा को बढ़ाता है, एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है, सेल झिल्ली को स्थिर करता है, विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाओं में एक कोएंजाइम है। ARMD की प्रगति को रोकने में इसकी भूमिका का अध्ययन किया गया है।

महत्वपूर्ण आहार स्रोत हैं:

Oysters

दुग्ध उत्पाद

Nuts

मांस

Zinc का सेवन भोजन से कॉपर के अवशोषण को बाधित कर सकता है। इसलिए Cu सप्लीमेंट आमतौर पर जिंक थेरेपी के साथ जोड़ा जाता है।

आप बेहतर जानकारी के लिए ‘ Mysight 👁️’ स्पेस को follow कर सकते हैं।

 

सोर्स लिंक – QUORA

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts