भारत-न्यूजीलैंड मैच कल से पहला टेस्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से वेलिंगटन में खेला जाएगा। दोनों टीमें 3 साल बाद आमने-सामने होंगी। पिछली बार भारतीय टीम ने अपने घर में सिंतबर 2016 में न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। साथ ही टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ 12वीं सीरीज जीतने का मौका है। दोनों टीमों के बीच अब तक 20 सीरीज खेलीं गईं, जिनमें टीम इंडिया ने 11 बार जीत हासिल की। 5 में भारत को हार मिली, जबकि 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं।

भारत ने कीवी टीम के खिलाफ अब तक 57 में से 21 टेस्ट में जीत दर्ज की, जबकि 10 मैच हारे हैं। 26 मुकाबले ड्रॉ हुए। वहीं, न्यूजीलैंड के घर में भारत ने 23 में से सिर्फ 5 मुकाबले ही जीते हैं। 8 में टीम को हार मिली, जबकि 10 टेस्ट ड्रॉ हुए।

पिच और मौसम रिपोर्ट: शुक्रवार को वेलिंगटन का तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की आशंका है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।

  • मैदान पर हुए कुल वनडे : 63
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती : 12
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती : 27
  • पहली पारी में औसत स्कोर : 307
  • दूसरी पारी में औसत स्कोर : 322
  • तीसरी पारी में औसत स्कोर : 246
  • चौथी पारी में औसत स्कोर : 141

पृथ्वी की एक साल बाद वापसी
पृथ्वी शॉ ने नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। वे अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे। उनके पैर में चोट लगी थी। उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था। इसके बाद उन पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण 8 महीने का प्रतिबंध भी लगा। पृथ्वी ने नवंबर 2019 से घरेलू क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक भी लगाया था। पृथ्वी ने पिछला टेस्ट अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इसमें उन्होंने 70 और 33 रन की पारी खेली थी। पृथ्वी ने अब तक 2 टेस्ट में 118.50 की औसत से 237 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक भी है।

  • भारतीय टीम ने अपने घर में सिंतबर 2016 में न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था
  • टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 में से 11 सीरीज जीतीं, 5 में हार मिली, 4 ड्रॉ रहीं
  • मैच तड़के 4 बजे से वेलिंगटन में खेला जाएगा, प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts