दही के साथ कौन -कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

आयुर्वेद में बताते हैं कि वैसे तो दही बेहद फायदेमंद होता है इसे कैल्शियम से लेकर लेटिक एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप इसे सही ढंग से खाते हैं तो ये आपको बेहद फायदा पहुंचाएगा। डाइजेशन सुधारने के लिए इससे बेहतर और कुछ नहीं। लेकिन कुछ चीजों के साथ दही खाने पर इसका उल्टा असर होता है।

कई बार विरोधी गुणों वाली चीजें मिलाकर खाने से इससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। क्योंकि इनको साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन निकलने लगते हैं, जिससे पेट गड़बड़ होने से लेकर उल्टी आना, जी मचलाना जैसे रिजल्ट देखने को मिलते है

आम के साथ दही

गर्मी के दिनों में लोग दही खाना पसंद करते हैं, साथ ही आम भी गर्मी के मौसम में ही मिलता है। कई लोग दही के साथ आम खाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिये। अगर आप इन दोनों को साथ में खाते हैं, तो आपकी बॉडी में टॉक्सीन बन जाएंगे, आम की तासीर गर्म होती है, तो दही की ठंडी, इसी वजह से दोनों के मिलने पर टॉक्सीन बनने लगती है।

चीज के साथ दही

चीज के साथ दही नहीं खाना चाहिये। आयुर्वेद में इन दोनों को एक साथ खाने से बिल्कुल मना किया गया है, इन्हें साथ में खाने में बॉडी पर निगेटिव असर होता है। इसलिये भूलकर भी दही के साथ चीज ना खाएं, नहीं तो फिर आपको पछताना पड़ सकता है।

इडली डोसे के साथ दही

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वैसे तो इडली बनाने में दही का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर इडली डोसे को दही के साथ खाया जाए, तो ये नुकसान पहुंचाता है, इसलिये भूलकर भी इडली-डोसे के साथ दही का इस्तेमाल ना करें। हालांकि ज्यादातर लोग इडली-डोसे को सांभर के साथ खाना पसंद करते हैं।

केले के साथ दही

केले के साथ दही खाने के लिये भी मना किया जाता है। अगर आप केले के साथ दही खाते हैं, तो ये आपके शरीर पर उल्टा असर करने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार केला और दही साथ खाने से फ्लोरिया की शिकायत हो सकती है। इसलिये इससे परहेज करें। अगर आपको खाना ही है, तो केला या दही दोनों के खाने में दो घंटे का गैप रखें।

खट्टे फल के साथ दही

दही के साथ आपको कभी भी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए, क्यों की उसमे अलग अलग एंजाइम मौजूद होते है, जिससे इन दोनों को साथ में पचाने में मुश्किल होती है। जिससे शरीर में टॉक्सिंस बनते है।

मछली के साथ दही

देखा जाए तो दही और मछली की तासीर एकदम विरूद्ध है। मतलब दही जो कि ठंडा है वहीं मछली गरम होती है। तो मछली के साथ दही खाने से भी नुकसान हो सकता है।

दही और पराठे, पूरी अथवा तली हुई चीजें

तली और भूनी चीज़े दही के साथ नहीं खानी चाइए, दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में दिक्कत पैदा करते है। जिससे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

उड़द की दाल के साथ दही

उड़द की दाल के साथ दही नहीं खाना चाहिए। इन दोनों का साथ में सेवन करने से यह जहर बन जाता है।

चिकन के साथ दही

दही के साथ चिकन का सेवन करने से, आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

खजूर के साथ दही

दही के साथ खजूर खाने से भी बुरे परिणाम मिल सकते है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts