नयी दिल्ली: देश में बेलगाम हुआ कोरोना, 24 घंटे में 1,59,632 नए केस दर्ज

देश के कई हिस्सों में अब कोरोना वायरस का महाविस्फोट देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में हर दिन दर्ज होने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गया है। सिर्फ मुंबई में 20 हजार से अधिक केस दर्ज हो रहे हैं। वहीं, देश में अब हर रोज डेढ़ लाख के करीब कोरोना के मामले दर्ज हो रहे हैं। ओमिक्रॉन संक्रमण दर में भी उछाल दर्ज हो रहा है। अब तक 3 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं।

नयी दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर का प्रकोप लगातार फैलता जा रहा है। हर रोज नए मामलों में उछाल दर्ज किये जा रहे हैं। हर रोज दर्ज होने वाले आंकड़े अब फिर से डेढ़ लाख के करीब पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 42 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि, 300 के करीब लोगों की मौत हुई है। करीब-करीब हर राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन दस्तक दे चुका है। अब तक 27 से अधिक राज्यों में इसे दर्ज किया गया है।

अब तक इसके 3 हजार से अधिक संक्रमित मरीजों की पहचान की जा चुकी है। कई राज्य फिर से लॉकडाउन की ओर बढ़ चला है। पाबंदियां लगाई जा रही है। दिल्ली में शुक्रवार की रात से वीकेंड कर्फ्यू लागू है। ये सोमवार की सुबह 5 बजे तक रहेगा। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट अब 19 फीसदी से अधिक हो गया है। वहीं, कोरोना की तीसरी लहर में बिहार-झारखंड में वायरस से संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है।

बिहार में शनिवार को संक्रमण के 4526 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के मामले बढ़ने पर राज्य के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राजधानी स्थित अपना कार्यालय अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी, उनके दोनों बच्चों, पत्नी की बहन समेत कुल 5,081 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि बीमारी से तीन लोगों की मौत हो गई।

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts