मूली के साथ क्या चीज़ नहीं खानी चाहिए?

मूली एक ऐसी सब्जी है जिसे सलाद के तौर पर खूब खाया जाता है। इसकी सब्जी और पराठे भी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मूली का सेवन कई और चीजों के साथ बहुत हानिकारक भी हो जाता है। तो आइए हम आपको बताते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिनके साथ मूली को दूर ही रखना चाहिए।

मूली का इस्तेमाल हर घर में सलाद या फिर पराठे बनाने के लिए किया जाता है। वहीं इसके कई स्वास्थ्य और ब्यूटी संबंधी फायदे भी हैं। मूली के अलावा इसके पत्ते भी बेहद लाभदायक होते हैं। मूली खाने से पेट संबंधी प्रॉबल्म जैसे कमजोर पाचनशक्ति मजबूत रहती है। मूली में कई पोषक तत्व प्रोटीन, कैल्शियम, आयोडीन और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं लेकिन क्या आपको पता मूली जहां हमें इतने फायदे देती हैं, वहीं कभी-कभी शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकती है। मूली खाने के बाद हम कई गलतियां कर बैठते है, जो गंभीर बीमारी की वजह बन सकती है। आज हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें मूली खाने के बाद खाना खातक हो सकता है।

1. करेले का सेवन
मूली खाने के बाद करेले का जूस या सब्जी लेने से सेहत को नुकसान होता है। अगर आप ऐसा करते है तो मूली और करेले का पेट में रिएक्शन हो जाता है। साथ ही सांस लेने में दिक्कत और हार्ट अटैक जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप मूली के बाद करेले की सब्जी खा भी रहे है तो इसके बीच करीब 24 घंटे का अंतर रखें।

2. संतरा का सेवन
मूली खाने के बाद जब हम संतरे का सेवन करते है तो यह पेट में जाकर जहर का काम करते है, जिससे पेट खराब हो जाता है। इसलिए भूलकर भी इन दो चीजों को एक साथ न खाएं। मूली और संतरा खाने के बीच करीब 24 घंटे का अंतर रखें।

इन चीजों के साथ मूली खाने से होता फायदा

– मूली को घी में भूनकर खाने से कफ में फायदा होता है।

– हल्दी के साथ मूली खाने से बवासीर के मरीजों को काफी फायदा मिलता है।

– मूली में भरपूर कैल्शियम होने से यह हड्डियों को भी मजबूत रखती है।

– अनार के रस में मूली का रस मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन बढता है।

– थकान मिटाने और अच्छी नींद लाने में भी मूली काफी फायदेमंद होती है।

– पेट के की़ड़ों को नष्ट करने में भी कच्ची मूली फायदेमंद है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts