हमें सुबह का नाश्ता कितने बजे तक कर लेना चाहिए? क्यों?

हम सभी ने शायद यह सूना होगा कि, “सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण खाना होता है।” लेकिन ऐसा क्यों कहा जाता है?

एक वैज्ञानिक सर्वे के अनुसार, सुबह के नाश्ते को छोड़ने से तनाव, थकान और मोटापे सहित अन्य और भी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। सुबह का नाश्ता न खाना हमारे भूख हार्मोन को भ्रमित करता है, जो हमको दिन में हमेशा बाद में खाने के लिए तैयार करता है। इसीलिए कई लोग जिन्हें सुबह नाश्ता करने की आदत नहीं है वे सुबह ज्यादा कुछ खा नहीं पाते।

मेरे हिसाब से हम सबको सुबह का नाश्ता जरूर करना चाहिए क्योंकि एक स्वस्थ नाश्ता आपको सिर्फ ऊर्जा प्रदान ही नहीं करता, यह आपके चयापचय को बढ़ाता है, रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित करता है, वजन प्रबंधन में सहायता करता है, यहां तक ​​कि दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और संज्ञानात्मक कार्य में सुधार करता है। इसीलिए नाश्ता तो करना बनता ही है।

नाश्ता करने का सबसे अच्छा समय उठने के दो घंटे के भीतर है। क्योंकि जितना जल्दी हम उठने के बाद नाश्ता करते हैं, उतना ही यह हमारे चयापचय के लिए बेहतर है। ज्यादातर समय इसे उठने के आधे घंटे बाद से लेके १० बजे तक लिया जा सकता है। और आपको यह ध्यान रखना होगा की आपके नाश्ते और भोजन के बीच कम से कम १ कहते का अंतर रहे।

और हाँ एक बात तो बतानी रह गई। आपको कुछ भी अस्वस्थकर नहीं खाना है। अगर नाश्ता कर ही रहे हैं तो कुछ अच्छा और स्वस्थ जैसे की फल, ज्यूस इत्यादि खाएं।और ख़ास कर ज्यादा प्रोटीन लें। तो ही इसका लाभ मिलेगा। नहीं तो कोई मतलब नहीं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts